खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग( IPL ) में आज लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला होगा। दोनों टीमें लखनऊ के अटल विहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मैच लखनऊ में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। बता दें कि यह LSG का होम ग्राउंड है। LSG और SRH पिछले साल लीग स्टेज में एक ही बार आमने-सामने हुए थे, जिसमें LSG को जीत मिली थी।

वेदर कंडीशन

मैच के दिन लखनऊ का मौसम गर्म रहने की उम्मीद है। लखनऊ में शुक्रवार का टेम्परेचर 19 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

लखनऊ सुपरजायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, काइल मेयर्स/मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, दीपक हुड्डा, कृष्णप्पा गौतम, क्रुणाल पंड्या, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और यश ठाकुर।

इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयदेव उनादकट, अमित मिश्रा, कृष्णप्पा गौतम, करन शर्मा, प्रेरक मांकड़।

सनराइजर्स हैदराबाद: ऐडन मार्करम (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक, आदिल राशिद, टी नटराजन और फजल हक फारुकी।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: कार्तिक त्यागी, अनमोलप्रीत सिंह और नीतीश कुमार रेड्डी।

See also  IPL 2020- CSK VS KXIP: दोनों टीमों की 4 मैचों में सिर्फ 1-1 जीत, दम दिखाने मैदान में भिड़ेंगी दोनों टीम