रांची। करोड़ों रूपए के घोटाला मामले में ईडी द्वारा पूर्व आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को 11 मई को गिरफ्तार किया गया था। 25 मई को उन्हें जेल भेज दिया गया था। भारतीय प्रशासनिक सेवा की वरिष्ठ अधिकारी पूजा सिंघल ने आज रांची प्रवर्तन निदेशालय के विशेष कोर्ट में सरेंडर किया। श्रीमती सिंघल को उच्च न्यायालय से मिली अंतरिम जमानत की अवधि आज पूरी हो गयी और इसके बाद उन्होंने कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया।
सिंघल की जमानत याचिका पर उच्चतम न्यायालय में कल सुनवाई होनी है।

उल्लेखनीय है कि सिंघल को फरवरी महीने में उनकी बेटी के मेडिकल ग्राउंड पर दो महीने के लिए अंतरिम जमानत मिली थी। ज्ञातव्य है कि झारखंड के खूंटी में हुए मनरेगा घोटाला मामले में ईडी ने पूजा सिंघल को 11 मई 2022 को गिरफ्तार किया था।

See also  Chhattisgarh Coal Transport Scam: IAS रानू साहू और सौम्या चौरसिया से तीसरे दिन भी पूछताछ जारी, कोर्ट से मिली है 16 जनवरी तक पूछताछ की अनुमति
Tagged: