जांजगीर-चांपा

टीआरपी डेस्क। BEO कार्यालय के क्लर्क ने आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस मामले की जानकारी के लिए फिलहाल परिजनों से पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार क्लर्क का नाम पंचराम यादव बताया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांजगीर-चांपा जिले में BEO ऑफिस के क्लर्क की फंदे पर लटकी लाश मिली है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि पंचराम यादव (58) पंतोरा में अपनी पत्नी और लड़की के साथ किराए के मकान में रहता था। गुरुवार को भी वह काम पर गया था। इसके बाद शाम के वक्त वह घर लौट गया। बताया गया कि उसकी पत्नी कुछ दिन पहले से मायके गई हुई थी। उधर, पंचराम की बेटी भी काम करने के लिए कपड़ा दुकान गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने पंचराम का शव फंदे पर लटका मिला।

See also  तहसील का बाबू एसीबी के नाम पर डीईओ के लिपिक को धमकी देकर ले रहा था घूस, उल्टे ACB से करवा दिया ट्रैप

मृतक की पुत्री ने इसकी सूचना अपने परिजनों और आस-पास के लोगों को जानकारी दी। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। फिर शव को पीएम के लिए भेजा गया। फिलहाल इसकी जानकारी नहीं है कि पंचराम ने यह कदम क्यों उठाया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर