एक्ट्रेस सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) वेब सीरीज ‘आर्या 3’ को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। सुष्मिता सेन की इस सीरीज को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। इसी बीच एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं, जिसे जानने के बाद सुष्मिता सेन की ‘आर्या 3’ का इंतजार कर रहे फैंस खुश हो जाएंगे। ‘आर्या 3’ की शूटिंग को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

सुष्मिता सेन ने दोबारा शुरू की ‘आर्या 3’ की शूटिंग

सुष्मिता सेन ने ‘आर्या 3′ सीरीज की शूटिंग जयपुर मेंदोबारा शुरू कर दी है। बता दें कि आर्या 3’ की शूटिंग के दौरान दिल का दौरा पड़ा था। इसको लेकर सुष्मिता सेन ने वीडियो भी शेयर किया है, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सुष्मिता सेन इस वीडियो में फैंस को ‘आर्या 3’ के बारे में बताती हुई नजर आ रही हैं। ता सेन की इस वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। कोई सुष्मिता सेन का वेलकम बैक करता हुआ नजर आया, तो एक्ट्रेस की तारीफ करता हुआ दिखाई दिया।

See also  Allu Arjun Arrested: 14 दिन न्यायिक हिरासत में रहेंगे अल्लू अर्जुन