भोपाल: मध्य प्रदेश के शहडोल (Shahdol) के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर बुधवार को एक बड़ा हादसा हो गया. सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं. टक्कर के बाद ट्रेनों के इंजन में आग लग गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई. आग लगने के कारण ड्राइवर उसमें फंस गए. दोनों ही मालगाड़ियों के पांच लोको पायलट घायल हुए हैं जबकि एक की मौत हो गई है. घायल ड्राइवर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

टक्कर लगने के कारण दोनो मालगाड़ियों के डिब्बे पलट गए और इंजन में आग लग गई. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे. फायर बिग्रेड को आग बुझाने के लिए बुलाया गया. फिलहाल मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है. 

See also  Lok Sabha Elections 2024 : महाराजगंज से सुप्रिया श्रीनेत का टिकट कटा, जानें वजह