खेल डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने BCCI ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए टीम इंडिया का एलान कर दिया है। टीम इंडिया की कफ़्तानी रोहित शर्मा के हाथों में रहेगी। अंजिक्य रहाणे को टीम में वापसी लिया गया हैं। इसके अलावा चोटिल ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर और जसप्रीत बुमराह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वहीं शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएल राहुल को टीम में शामिल किया गया है।

करीब एक साल बाद अंजिक्य रहाणे की हुई टीम में वापसी

WTC फाइनल के लिए करीब एक साल बाद अंजिक्य रहाणे की टेस्ट टीम में वापसी हुई है। श्रेयस अय्यर के चोटिल होने की वजह से मिडिल ऑर्डर में एक जगह खाली थी। टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को जगह दी थी। लेकिन वो दांव काम नहीं आया। इसी वजह से सिलेक्टर्स ने सीनियर खिलाड़ी अंजिक्य रहाणे पर ही भरोसा जताया हैै। इसके साथ ही रहाणे को आईपीएल में शानदार प्रदर्शन का इनाम भी मिला है।

See also  IPL Auction 2023 से पहले इन 5 भारतीय खिलाड़ियों पर बैन! BCCI ने लिया बड़ा फैसला

हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद केएल राहुल टीम इंडिया में जगह बचाने में कामयाब रहे। सिलेक्टर्स ने विकेटकीपिंग के लिए केएस भरत पर ही भरोसा जताया है। हालांकि यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या कप्तान रोहित शर्मा मिडिल ऑर्डर को और मजबूत करने के लिए केएल राहुल को विकेटकीपिंग का जिम्मा देंगे।

बॉलिंग डिपार्टमेंट में तीन स्पिनर्स को दी जगह

बॉलिंग डिपार्टमेंट में टीम इंडिया में तीन स्पिनर्स को जगह दी हैं। इंग्लैंड के स्थितियों को देखते हुए दो स्पिनर्स को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। ऐसे में अक्षर पटेल को बाहर बैठना पड़ सकता है। शमी और सिराज का फ्रंट लाइन बॉलर होना तय है। इसके अलावा उनादकट, शार्दुल और उमेश यादव में से किसी एक को ही प्लेइंग 11 में जगह मिलेगी। उमेश यादव के प्लेइंग 11 का हिस्सा बनने संभावना काफी ज्यादा है।

7 जून को खेला जाएगा मुकाबला

बता दें, ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सात जून को टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। यह मुकाबला इंग्लैंड के द ओवल में होना है, जिसके लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम घोषित की गई है।

See also  T20 World Cup 2021 : नई जर्सी में नजर आएगी टीम इंडिया, BCCI ने दी जानकारी

टीम इंडिया- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अंजिक्य रहाणे, केएल राहुल, केएस भरत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, शार्दुल ठाकुर, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।