रायपुर। जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़े वारदात को अंजाम दिया है। नक्सलियों के आईईडी ब्लास्ट से 10 डीआरजी और एक ड्राइवर शहीद हो गए है। बता दें कि इस घटना के 24 घंटे पहले ही छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने बयान दिया था कि प्रदेश में नक्सल वारदातों में 50 फीसदी कमी आई है। उन्होंने कहा था कि सरकार की ओर नक्सलियों का विश्वास भी बढ़ा है इसलिए वो आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।

बता दें कि यह घटना अरनपुर की है। बताया जा रहा है कि अभियान के पश्चात् वापसी के दौरान घटना हुई है। नक्सल विरोधी अभियान के लिए दन्तेवाड़ा से डीआरजी बल रवाना हुए थे। इसी दौरान आईईड़ी विस्फोट से 10 डीआरजी जवान और एक ड्राइवर शहीद हो गए।

घटना को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने जवानों की शहादत पर सवेंदना जताई है। उन्होंने कहा, यह दुखद है। मैं जवानों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं। यह लड़ाई अंतिम दौर में है। योजनाबद्ध तरीके से नक्सलवाद को खत्म करेंगे।

See also  पूर्व विधायकों की सुरक्षा हटाने पर सदन में बृजमोहन ने जताई चिंता

वहीं आज इस वारदात के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम भूपेश बघेल से फोन पर बात की और उन्हें हर संभव मदद किए जाने का आश्वासन दिया है।

नक्सलियों के हमले के संबंध में बस्तर आईजी पीं सुंदरराज का कहना है कि नक्सली हमले में 10 डीआरजी जवानों और एक नागरिक चालक की जान चली गई … उन सभी के शवों को मौके से निकाला जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारी वहां मौजूद हैं।

नक्सली हमले में शहीद हुए जवान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  लखीमपुर खीरी हिंसाः मंत्री व योगी सरकार को तत्काल बर्खास्त करने की मांग को लेकर मौन व्रत रखेंगे छत्तीसगढ़ कांग्रेसी