Viral Video: सोशल मीडिया पर अनोखी शादी का एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि बारिश के दौरान दूल्‍हा-दुल्‍हन छाता ओढ़कर फेरे लेते नजर आ रहे हैं।

दरअसल इन दिनों छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज काफी बदला हुआ है। गर्मी के मौसम में लोग मानसून का मजा ले रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। इसी बीच इस तरह की अनोखी शादी का यह वीडियो सामने आया। जिसमें भारी बारिश के बीच दूल्‍हा-दुल्‍हन ने छाता ओढ़कर फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं।

वहीं वीडियो से मंडप के आपपास बैठे लोगों द्वारा तालियां बजाने की आवाज आ रही है। कुछ लोग दूल्हा-दूल्हन को देखकर हंस रहे है।

See also  सूबे की सियासत में आम आदमी पार्टी की बढ़ने लगी है धमक, बनेगी तीसरा विकल्प

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर