Kumari Selja will Come To Raipur On Wednesday - कांग्रेस प्रदेश प्रभारी लेंगी मंत्रियों और मेयर की बैठक

टीआरपी डेस्क

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा का दो दिवसीय रायपुर प्रवास घोषित है। बुधवार 10 मई दोपहर 1.45 बजे वे इंडिगो की नियमित उड़ान से दिल्ली से रायपुर पहुँचेंगीं। रायपुर पहुंचकर बुधवार को दोपहर 2.30 से शाम 6 बजे तक मुख्यमंत्री समेत सभी मंत्रियों संग बैठक करेंगी। जानकारी के मुताबिक उनके मिनट्स प्रोग्राम के मुताबिक प्रभारी कुमारी सेलजा रायपुर में ही विश्राम करेंगी।

गुरुवार 11 मई को राजीव भवन में सुबह 11 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमिटी और फिर सभी कांग्रेस पार्षदों की बैठक भी लेंगी। गुरुवार को वे 5.40 बजे इंडिगो की ही नियमित उड़ान से दिल्ली के लिए टेकऑफ करेंगी। उम्मीद की जा रही है क़ि प्रदेश प्रभारी सुश्री सेलजा चुनावी रणनीतियों के अलावा ED का दबाव झेल रहे कांग्रेस लीडर्स से भी बात करेंगी।

See also  लोकसभा में UPA के खिलाफ श्वेत पत्र : वित्तमंत्री निर्मला ने कहा-"आपने कोयले को राख और हमने कोयले को हीरा बनाया"