रायपुर : हर साल मई में दूसरे रविवार को मातृ दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज का दिन दुनिया के सभी माँ को समर्पित है। वही पूरी दुनिया अपनी जन्मदायिनी मां को याद कर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी एक ट्वीट कर अपनी मां को नमन किया है। उन्होंने लिखा है “आप का ना होना मेरे होने को हमेशा अधूरा रहता है मां… बहुत याद आती है आप” भूपेश बघेल की मां का निधन 2019 में हुआ था।

बता दें सीएम बघेल कि माँ इस दुनिया में नहीं है। मुख्यमंत्री अपनी मां के बेहद करीब थे। जब से उनकी माता का निधन हुआ है, तब से लेकर अब तक शायद ही कोई मौका रहता है, जब वो अपनी मां को याद नहीं करते । चार साल पहले जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मां का निधन हुआ था तब उस समय वो मंत्रालय में थे और सरकारी कामकाज निपटा रहे थे। मंत्रालय से ही वो अपनी मां को देखने पहुंच गए थे। मुख्यमंत्री मां का हाल-चाल लेने के बाद अस्पताल से चले गए, लेकिन जैसे वो अस्पताल से निकले उन्हें फिर से लौटना पड़ा और मां ने उनके सामने ही अंतिम सांसें लीं थीं।

See also  IAS SUSPEND BREAKING : जेल में बंद आईएएस बिश्नोई सस्पेंड, छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा एक्शन