रायपुर। मंदिर हसौद इलाके के गोढ़ी स्थित गौठान में भाजपा-कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस दौरान भाजपा नेता हरेंद्र वर्मा घायल हो गए। जानकारी मिल रही है कि गौठान की फोटो खींचने और वीडियो लेने को लेकर यह विवाद हुआ है।

बता दें आज गोढ़ी गौठान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गौठानों की बदहाली को लेकर प्रेस कॉन्फेंस करने वाले थे। मगर इससे पहले ही भाजपा कार्यकर्ता और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस गौठान में तनाव की स्थिति निर्मित हो गई जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

इधर भाजपा कर्यकर्ता इस मामले के खिलाफ एफआईआर कराने मंदिरहसौद थाने पहुंचे। भाजपा नेताओं ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया।

पढ़ें शिकायत

बता दें कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, संगठन महामंत्री ओपी चौधरी, मीडिया सेल प्रभारी अमित चिमनानी समेत बड़ी संख्या में कई कार्यकर्ता गौठान पहुंचे। बता दें कि 20 मई से BJP गौठान पर आंदोलन करेगी, जिसके लिए निरीक्षण के लिए ही भाजपा के नेता गौठान पहुंचे थे।

See also  CG News : छात्रों के आंदोलन ने बढ़ाई ​मुश्किलें! फिर रद्द हुईं छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 22 ट्रेनें

BJP का आरोप है कि कांग्रेस की सरकार ने गौमाता को भी नहीं छोड़ा। भाजपा नेता अमित चिमनानी ने कहा कि प्रदेश के गौठानों में 300 गाय होने का दावा किया जा रहा है। मगर आज उन्हें निरिक्षण के दौरान गौठान में 3 गाए भी नही दिखाई दी।

ओपी चौधरी का कहना है कि भाजपा कार्यकर्ता हरेंद्र वर्मा गौठान में वीडियो बना रहे थे। इस दौरान उनपर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। उनका कहना है कि 19 लाख रुपए प्रत्येक गौठान में खर्चे की बात करती है। मगर इन गौठानों की हालत देख कर सरकार के सभी दावों की पोल खुल जाती है। भारतीय जनता पार्ची चलबो गौठान, खोलबो पोल के तहत सरकारी की इस योजना में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोल कर रहेगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  19 को सीएम भूपेश पहुंचेंगे बीजापुर, सीएम प्रवास की सारी तैयारियां पूर्ण