रायपुर : छत्तीसगढ़ वासियों को अक्सर विदेश जानें में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब विदेश जानें वाले यत्रियों को थोड़ी राहत मिलेगी अब रायपुर एयरपोर्ट से सिंगापुर-बैंकाक जाना बेहद आसान होने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि जल्द ही रायपुर से सिंगापुर-बैंकाक के लिए नई विमान सेवा शुरू होने वाली है। इस सुविधा का बड़ा फायदा पर्यटकों के अलावा व्यापारी वर्ग को भी मिलेगा। बताया जा रहा है कि ये विमान सेवा 14 जून से शुरू होने जा रही है। raipur to bangkok flight

जानकारी के अनुसार इंडिगो 14 जून से नए रूट पर विमान सेवा शुरू करने जा रही है। ये विमान रायपुर- लखनऊ-भुवनेश्वर के बीच चलेगी। बताया जा रहा है कि भुवनेश्वर से सिंगापुर और बैंकाक के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट मिलेगी। सिंगापुर-बैंकाक के लिए रायपुर से ही टिकट की बुकिंग हो सकेगी। अभी तक सिंगापुर-बैंकाक जाने वाले लोग कोलकाता या अन्य स्थानों से फ्लाइट पकड़ते थे, लेकिन अब रायपुर से ही फ्लाइट मिल जाएगी।

See also  Good Governance Conference in Raipur: रायपुर में सुशासन सम्मेलन, पहले दिन पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना, सीएम साय आज होंगे शामिल