रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विदेश दौरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम के दौरों से क्या कूटनीतिक लाभ हुआ ये बताएं। पैर पड़ना, गले मिलना, ऑटोग्राफ लेना तो शिष्टाचार है। मगर इससे देश को क्या लाभ मिला इसका जवाब मिलना चाहिए। बता दें कि सीएम ने सोमवार को कोरबा जिले के दौरे से पहले मीडिया से यह बात कही।

भाजपा गौठान का महत्व समझे

वहीं गौठानों पर सीएम बघेल ने कहा कि, भाजपा के लोग गौठान और गौशाला में अंतर नहीं समझते हैं। गौठानों में गर्मी के समय मवेशी नहीं रहते हैं। विपक्ष के लोगों को गौठान जाकर अच्छा सलाह देना था, लेकिन उन लोगों ने घोटाले की स्क्रिप्ट तैयार कर ली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Railways News: रेलवे कर्मचारियों को अब नहीं मिलेगी कैशलेस उपचार सुविधा, नया नियम लागू