नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने चलन से बाहर किये 2000 रूपए के नोटों को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है । 2 हजार रूपए के नोटों को बदलने की प्रक्रिया कल यानी 23 मई मंगलवार से शुरू होने जा रही है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कहा, ‘आम जनता को काउंटर पर 2000 रुपये के नोट बदलने की सुविधा सामान्य तरीके से प्रदान की जाएगी, जैसा कि पहले प्रदान किया जा रहा था।’ कल, 23 मई से किसी भी बैंक में एक समय में 2000 रुपये के नोटों को अन्य मूल्यवर्ग के बैंकनोटों में बदलने की सीमा 20,000 रुपये तक की जा सकती है। Rs 2000 Note Exchange

आप किसी भी बैंक की ब्रांच में जाकर अपने पास मौजूद इन बड़े नोटों को आसानी से बदल सकते हैं। इसके लिए लिए आपको कोई फॉर्म भरने भरने की जरूरत नहीं है और ना ही किसी तरह का कोई पहचान पत्र आपसे मांगा जाएगा। एक बार में आप 2000 रुपये के 10 नोट बदल सकते हैं। यानी 23 मई 2023 से आप एक बार में 20,000 रुपये तक 2000 रुपये के नोटों को बदलवा सकते हैं।

See also  RBI को उड़ाने की धमकी, रूसी भाषा में भेजा गया धमकी भरा ईमेल

RBI Guideline

किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं 2000 के नोट

आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के बैंक नोट को किसी भी बैंक में बदलवा सकते हैं। यानी अगर आपका खाता भारतीय स्‍टेट में है और आपके घर के पास स्टेट बैंक नहीं है कोई दूसरा बैंक है तो आप उसी बैंक में जाकर 2000 रुपये का नोट बदलवा सकते हैं। किसी स्‍पेसिफिक बैंक में जाकर नोट बदलने की जरूरत नहीं होगी। आप अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी बैंक में जाकर इन्‍हें बदल सकते हैं।

सभी बैंक 2000 रुपये के नोटों को बदलने का काम कल मंगलवार यानी 23 मई 2023 से शुरू कर देंगे। कोई असुविधा नहीं हो इसके लिए बैंक के कामकाज के घंटों में कभी भी इन नोटों को बदलवाया जा सकेगा। आपके पास अपने 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए पर्याप्‍त समय है। इसलिए, किसी भी प्रकार की जल्‍दबाजी करने की जरूरत नहीं है। आरबीआई ने बताया है कि 2000 रुपये के नोटों को 30 सितंबर 2023 तक एक्‍सचेंज किया जा सकेगा।

See also  मणिपुर हिंसा मामले में केंद्र सरकार ने CBI की टीम गठित की, 53 लोगों के अफसरों में 29 महिला अधिकारी भी शामिल