टेक डेस्क। स्मार्टफोन आज के समय में हर दूसरे की जरूरत है। अगर स्मार्टफोन खोना मतलब यूजर की न सिर्फ निजी जानकारियों का लीक होना, बल्कि बैंकिंग जानकारियों का भी गलत इस्तेमाल का खतरा होना। यूजर की इसी परेशानी का समाधान सरकार ने एक नए पोर्टल के जरिए पेश किया है।

ये पोर्टल पोर्टल करेगा मदद

हाल ही में दूरसंचार विभाग (DoT) के तहत प्रौद्योगिकी विकास शाखा C-DoT द्वारा संचार साथी वेबसाइट का दायरा बढ़ाया गया है। संचार साथी का इस्तेमाल भारत में रहने वाले यूजर्स अपने खोए हुए स्मार्टफोन को ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं। इतना ही नहीं, यूजर अपने डेटा को बचाने के लिए वेबसाइट की मदद से खोए हुए डिवाइस को ब्लॉक भी कर सकता है।

इस वेबसाइट का इस्तेमाल करने के लिए यूजर से किसी तरह का कोई चार्ज नहीं लिया जाता है। वर्तमान में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत इस सर्विस का इस्तेमाल दिल्ली, महाराष्ट्र, कर्नाटक और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में किया जा सकता है।

See also  iPhone 16: Big Screen के साथ आ सकता है iPhone 16

कैसे ट्रैक और ब्लॉक करें खोया हुआ स्मार्टफोन

संचार साथी वेबसाइट का इस्तेमाल करने से पहले यूजर के पास स्मार्टफोन खोने की एफआईआर कॉपी होना जरूरी है। 

पोर्टल पर ऐसे करें रजिस्टर्ड

  1. खोए हुए स्मार्टफोन को ट्रैक और ब्लॉक करने के लिए सबसे पहले https://sancharsaathi.gov.in/ पर विजिट करना होगा।
  2. यहां Block your lost/stolen mobile पर क्लिक करना होगा।
  3. अब खोए हुए स्मार्टफोन की डिटेल्स (mobile number, IMEI number, device brand और device model) शेयर करनी होगी।
  4. फोन खोने की जगह और तारीख को लेकर (city, district, state और date) जानकारी देनी होगी।
  5. स्मार्टफोन यूजर की जानकारी ( name, address, और email ID, ID proof) दर्ज करनी होगी।
  6. ओटीपी के लिए किसी दूसरे मोबाइल नंबर की जानकारी देनी होगी।
  7. ओटीपी वेरिफाई करवाना होगा।
  8. declaration एक्सेप्ट कर सबमिट पर क्लिक करना होगा।

पोर्टल पर रजिस्टर्ड होने के बाद अकाउंट से लॉग-इन करना होगा

  • खोए हुए फोन को लोकेट करने के लिए ‘IMEI Search’ पर टैप करना होगा।
  • इसके बाद स्क्रीन पर पूछी गई डिटेल्स शेयर करनी होगी।
  • फोन स्विच होने की स्थिति में लोकेशन की जानकारी ली जा सकेगी।
  • स्मार्टफोन को ब्लॉक करने के लिए ‘Block Stolen/Lost Phone’ पर क्लिक करना होगा।
  • नंबर डायल कर Block पर क्लिक करते ही आपका काम हो जाता है।
See also  अब आपको Google Map बताएगा आपके क्षेत्र में कहां हैं कोरोना के मरीज, जाने कैसे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर