रायपुर। भापजा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर के बस्तर दौरे का आज दूसरा दिन हैं। खबर है ओम माथुर नारायणपुर में जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक लेने पहुंचे हैं। इसके बाद वे केशकाल और कोंडागांव विधानसभा की अलग-अलग बैठक लेंगे।

प्रदेश संगठन प्रभारी ओम माथुर का 28 मई को बस्तर दौरे पर हैं। अब ये 31 मई तक जारी रहेगा। इस दौरान माननीय ओम माथुर जिला स्तरीय और विधानसभा स्तरीय बैठक लेंगे। वे बैठक में कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार करेंगे।

बता दें बस्तर प्रवास के दौरान भापजा प्रदेश प्रभारी माथुर बस्तर की हर विधानसभा सीट पर जाएंगे। उनका यह दौरा हैलीकाप्टर से किया जा रहा है। इस बीच सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि, बुजुर्ग व्यक्ति को इस प्रकार से दौड़ाएंगे तो क्या होगा। साथ ही सीएम ने कहा था कि, सड़क मार्ग से दौरा नहीं कर पा रहे हैं, शायद इसलिए उनके लिए हैलीकाप्टर की व्यवस्था की गई है।

See also  CG Liquor Scam : मुख्य आरोपी अनवर ढेबर और एपी त्रिपाठी को ईडी ने लाया रायपुर, अब कोर्ट में किया जाएगा पेश…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर