दुर्ग। ओडिशा में भीषण रेल हादसे के बाद अब ट्रेन में आग लगने की घटना हुई है। नुआपाड़ा जिले में दुर्ग-पुरी एक्सप्रेस के एसी कोच में आग लग गई। इससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हालांकि घटना में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। ईसीओआर ने एक बयान में कहा कि गुरुवार शाम खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन के बी3 कोच में धुएं का पता चला। ब्रेक के पूरी तरह से न हटने के चलते लगातार रगड़ लगने की वजह से ट्रेन के ब्रेक पैड्स में आग लग गई थी।

बताया जा रहा है कि, दुर्ग पुरी एक्सप्रेस के बी3 कोच में जैसे ही धुआं भरा लोग ट्रेन से बाहर निकल गए। इसके कारण यात्रियों में हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना की सूचना के बाद तुरंत इस पर काबू पा लिया गया और रात 11 बजे ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।
एक हफ्ते पहले ही हुआ था भीषण रेल हादसा
उल्लेखनीय है कि एक हफ्ते पहले ही ओडिशा के बालासोर जिले के बहनागा बाजार स्टेशन पर दो यात्री ट्रेन और एक मालगाड़ी की टक्कर हो गई थी। 2 जून को बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस, शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी की आपस में टक्कर के बाद 288 लोगों की मौत हो गई और 1,100 से अधिक लोग घायल हो गए।

See also  Train Accident : झारखण्ड में दो रेलगाड़ियों की आमने सामने टक्कर, देखिए EXCLUSIVE तस्वीरें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू पर