मुंबई। फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ की एक्ट्रेस अदा शर्मा सिल्वर स्क्रीन पर नजर आने वाली है। अभिनेत्री इंटरनेशनल फिल्म में सुपरहीरो के किरदार में दिखेंगी। बता दें कि, अदा शर्मा ने हाल ही में रिलीज सुपरहिट फिल्म द केरला स्टोरी में काम किया है। अब एक्ट्रेस जल्द ही एक इंटरनेशनल प्रोडक्शन के बैनर की फिल्म में काम शुरू करने वाली हैं। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में अदा शर्मा एक महिला सुपरहीरो की भूमिका निभाएंगी।

वहीं, अदा शर्मा ने बताया कि, मैंने हमेशा महिला सुपरहीरो को बहुत अच्छा पाया है। मैं महिला सुपरहीरो की भूमिका निभा रही हूं। एक्शन एक ऐसी शैली है, जिसका हिस्सा बनकर मुझे वास्तव में मजा आता है। मुझे अलग-अलग तरह की भूमिकाएं करना पसंद है और मैं खुशकिस्मत हूं कि लोग अलग-अलग किरदारों के लिए मेरे बारे में सोच रहे हैं। द केरला स्टोरी के बाद मैंने सोचा कि यह बहुत अलग होगा। मैं जल्द ही इस पर और अधिक जानकारी साझा करूंगी।

See also  अमिताभ बच्चन नहीं पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांंधी थे फिल्म बॉम्बे टू गोवा के लिए महमूद की पहली पसंद