रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड का नाम अब बदल चुका है। अब वीआईपी रोड को स्व. राजीव गांधी मार्ग के नाम से जाना जाएगा। नगर निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक में इसका फैसला लिया गया है।

दरअसल, नगर पालिक निगम रायपुर में आज मेयर इन काउंसिल (एमआइसी) की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। इनमें से वीआईपी रोड का नाम बदलने का प्रस्ताव भी शामिल था। बैठक के बाद महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि महापौर ने कहा की मुझे लगता है कि VIP कोई नाम नहीं होता है, इसलिए इसका नाम बदला गया है।

See also  BIG BREAKING : साय मंत्रिमंडल का विस्तार कल! सुबह 11 बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह, ये तीन विधायक बनेंगे मंत्री…