CG. BJP Breaking: BJP Legislature Party Meeting - भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में… नेताप्रतिपक्ष ने क्या कहा सुनिए
CG. BJP Breaking: BJP Legislature Party Meeting - भाजपा ने अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी में… नेताप्रतिपक्ष ने क्या कहा सुनिए

विशेष संवादाता

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव को घेरने का प्रयास किया है। उन्होंने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के हालत को बदतर बताते हुए राज्य शासन को भी घेरने का प्रयास किया है। प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश की बदहाल हो चुकी स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर खुलासा किया है कि डॉक्टर्स, दवाओं, स्वास्थ्य उपकरणों समेत दीगर स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से प्रदेश के अस्पताल जूझ रहे हैं। प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल चुकी प्रदेश सरकार अब स्वास्थ्य कर्मचारियों को तीन माह से वेतन तक नहीं दे पा रही है। श्री चंदेल ने कहा कि ऐसी दशा में भी स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के दावे करना अजीब है।

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा कि प्रदेश सरकार झूठे दावे और फर्जी आंकड़े पेश करके अपने मुँह मियाँ मिठ्ठू बनने में लगी हुई है जबकि जमीनी हकीकत यह है कि उसके पास न तो हर स्वास्थ्य केन्द्र के लिए पर्याप्त डॉक्टर्स हैं, न स्वास्थ्य उपकरण हैं, न दवाएँ हैं और न ही स्टाफ नर्सों को वेतन देने के लिए पैसे हैं। अकेले रायपुर जिले में तीन महीने पहले ही 300 स्टाफ नर्सों की भर्ती की गई थी, लेकिन अब तक उन्हें इन तीन महीनों के वेतन का एक रूपया भी इस प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है। श्री चंदेल ने सवाल किया कि लाखों करोड़ रुपए का कर्ज लेकर भी अगर सरकार अपने कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं पा रही है तो आखिर कर्ज ली गई राशि जा कहां रही है? क्या यह राशि भी प्रदेश के ‘सीएम’ (कलेक्शन मास्टर) दिल्ली के 10,जनपथ की तिजोरी में भर रहे हैं?

See also  breaking news : ED Has Dhebar Brothers- अनवर रिमांड में एजाज़ से घंटों सवाल-जवाब, साढ़े 8 बजे छूटे

प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने प्रदेश में चल रही मोबाइल मेडिकल युनिट को भी घोटालों की एक नई शाखा बताया है। श्री चंदेल ने कहा कि इस योजना में शहरी युनिट में प्रति वाहन 7 लाख रुपए तक खर्च बताया जा रहा है, जबकि इसी योजना की ग्रामीण युनिट में यही खर्च 1.8 लाख रुपए तक बताया जा रहा है। वाहनों व उपकरणों के मामूली अंतर के अलावा बाकी सभी सुविधाएं एक जैसी होने के बाद भी खर्च की राशि में इतना भारी अंतर बड़ी गड़बड़ियों का संकेत कर रही है। श्री चंदेल ने कहा कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत मरीजों को कालातीत (एक्सपायरी) दवाएँ देने के मामले में दोषियों पर अब तक कार्रवाई नहीं हुई है।

चिकित्सा उपकरणों पर भी बीजेपी ने उठाई उंगली

0 मुख्यमंत्री के अपने विधानसभा क्षेत्र तक में पर्याप्त डॉक्टर्स नहीं

0 कैंसर की जांच के लिए 18 करोड़ रुपए की पेट स्कैन ठप पड़ी है

See also  Rahul Gandhi Defamation Case- राहुल की सदस्यता रद्द होने पर अरुण साव बोले सहीं फैसला

0 मशीन होने के बाद भी कैंसर मरीजों को 25 हजार रुपए तक खर्च करके निजी अस्पतालों में जा रहे

0 आदिवासी बहुल जिला जशपुरनगर के जिले के 7 प्राथमिक स्वास्थ केन्द्रों में एक भी डॉक्टर पदस्थ नहीं

0 सुदूर ग्रामीण इलाकों में स्थित सारे स्वास्थ्य केन्द्र नर्सों के भरोसे चल रहे हैं

0 सरकारी अस्पतालों में कैशलेस इलाज शुरू करने के दावे खोखले, राजनांदगांव में ग्लूकोज की सलाइन खरीद रहे मरीज

0 समुचित इलाज के अभाव में छत्तीसगढ़ के 25 हजार बच्चों की मौत तक होने का लगाया आरोप