रायपुर। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने दावा किया कि 2023 में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। वहीं केंद्र में बड़े बहुमत के साथ 2024 में मोदी की सरकार बनेगी। केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह ने कांग्रेस में सत्ता और संगठन के विवाद पर कहा कि जिस पार्टी में अनुशासन नहीं होता वहां झगड़े होते हैं। कोई बड़ा कार्यक्रम होता है, तो जूते चप्पल तक चल जाते हैं। मारपीट की स्थिति आ जाती है।

केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी के दावे पर पलटवार करते हुए कहा कि दावे में दम होता तो आज कांग्रेस की दयनीय स्थिति नहीं होती। इस बार छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश और राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी। दक्षिण में बीजेपी का जनाधार बढ़ा है। कांग्रेस ने सिर्फ झूठे वादे कर सरकार बनाई है। मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में युवाओं को रोजगार के नाम पर छला है और सिर्फ अपनी डफली बजाते रहती हैं।

See also  Chhattisgarh News: कांग्रेस नेताओं ने मनरेगा मजदूरों के साथ किया श्रमदान, फिर लिया छत्तीसगढ़ी भोजन का स्वाद