रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम विभाग ने आज यानि 7 जुलाई से 11 जुलाई तक के लिए चेतावनी जारी की है। इस बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ के मौसम में कल से एक बार फिर बदलाव देखने को मिला है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। बता दें, कि छत्तीसगढ़ में मानसून द्रोणिका फिर एक्टिव हो गई है, जिसके चलते मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के सभी संभागों में जमकर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने अगले दिनों तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Raipur City News: रायपुर में करणी सेना अध्यक्ष के खिलाफ FIR, पुलिसवालों के घर घुसने की दी थी धमकी