जम्मू। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार को 5 मिनट के अंदर दो बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आज सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर पहले चिनाब घाटी में धरती हिली।​ फिर कुछ ही मिनटों बाद डोडा में भूकंप के झटके महसूस किए। मगर दोनों जगहों पर अभी तक किसी जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई है।

अधिकारियों ने बताया कि, आज जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह दो बार धरती हिली। सुबह 5 बजकर 38 मिनट पर आए भूंपक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई है। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.68 डिग्री देशांतर पर गहराई 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस बीच, सुबह 5 बजकर 43 मिनट पर आए दूसरे भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.7 डिग्री देशांतर पर आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि उधमपुर, जम्मू और श्रीनगर शहरों में भी हल्के झटके महसूस किए गए हैं। डोडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भूकंप के कारण अब तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।

See also  मोदी का वादा: भारत से पहले वैक्सीन प्राप्त करने वाले देशों में होगा नेपाल, अगले सप्ताह शुरू हो सकती है आपूर्ति