नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी सभी राजनीतिक दलों ने तेजी से शुरू कर दी हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की अगली बैठक में नीतीश कुमार को संयोजक बनाए जाने की घोषणा की जा सकती है। सूत्र बता रहे हैं कि नीतीश के संयोजक बनाए जाने की बात फाइनल हो गई है, जिसका एलान मुंबई में होगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा है कि 11 सदस्यों की एक को-ऑर्डिनेशन टीम बनाई जाएगी, जिसका एक संयोजक होगा। Opposition Party Meeting

17 और 18 जुलाई को विपक्षी दलों की बेंगलुरु में दूसरी बैठक हुई थी, जिसमें 26 पार्टियां शामिल हुई थीं। इससे पहले पटना में हुई पहली बैठक में 15 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था।

नीतीश ने गठबंधन के नाम को लेकर क्यों जताई थी आपत्ति?
सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी मोर्चे के लिए ‘इंडिया’ (भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन) नाम रखे जाने पर खुश नहीं है। बता दें, गठबंधन का यह नाम पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेंगलुरु में आयोजित दूसरी विपक्षी बैठक के दौरान सुझाया था, जिसमें 26 विपक्षी दलों ने भाग लिया था। करीब आधे घंटे तक इस पर बहस हुई और आखिर में नीतीश के सुझाव को मान लिया गया।

See also  Indian Railways इन रूट्स समेत 100 मार्गों पर दौड़ाएगी 150 प्राइवेट ट्रेन, वित्त मंत्रालय ने दी हरी झंडी

कांग्रेस ने कहा- हमें सत्ता या पीएम पद में दिलचस्पी नहीं
2024 लोकसभा चुनाव से पहले रणनीति पर चर्चा करने के लिए 26 विपक्षी दल बेंगलुरु में एकजुट हए थे। इसी दौरान, इस गठबंधन के लिए ‘इंडिया’ नाम का ऐलान किया गया। बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस की सत्ता या प्रधानमंत्री पद में कोई दिलचस्पी नहीं है। उन्होंने कहा, “इस बैठक में हमारी मंशा अपने लिए सत्ता हासिल करने की नहीं है। हमारा इरादा हमारे संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरेपक्षता और सामाजिक न्याय की रक्षा करना है।”