सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित सुकमा जिले में शनिवार ​को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि चिन्ना केडवाल के जंगल में मुठभेड़ जारी है। जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं। वहीं मुठभेड़ की खबर के बाद सर्चिंग अभियान तेज कर दी गई है। हालांकि अभी तक किसी के हताहत की खबर नहीं है। घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। मामला चिंतागुफा थाना क्षेत्र का है। एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टी की है।

See also  Bijapur Encounter Update : सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, अम्बेली ब्लास्ट का मास्टरमाइंड समेत तीन नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार जब्त