मुंबई। महाराष्ट्र के पालघर में जयपुर-मुंबई एक्सप्रेस में फायरिंग की घटना सामने आई है। सोमवार सुबह करीब साढ़े 5 बजे एक आरपीएफ जवान ने जयपुर एक्सप्रेस में अंधाधुंध फायरिंग कर दी। इस घटना में एएसआई और 3 अन्य यात्रियों की गोली लगने से मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गोली मारने वाले जवान का नाम चेतन कुमार चौधरी बताया जा रहा है। पुलिस ने मीरा रोड से आरोपी आरपीएफ जवान को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि जवान ने अपने स्वचालित हथियार से गोलीबारी की है, जिसमें एक अन्य एएसआई समेत तीन यात्रियों की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि, गोली बारी की यह घटना जयपुर एक्सप्रेस (12956) के कोच नंबर B-5 में हुई आज सुबह साढ़े 5 बजे के करीब हुई है। गोली मारने वाले आरपीएफ जवान चेतन और एएसआई तिलकराम दोनों ट्रेन में सफर कर रहे थे। तभी सुबह साढ़े पांच बजे के करीब कांस्टेबल चेतन ने एएसआई पर अचानक फायरिंग कर दी। इससे सफर कर रहे यात्रियों में हडकंप मच गया।

See also  Murder: डायन बताकर एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या, 250 लोगों ने मिलकर मारा और जिंदा जला दिया

आरपीएफ कांस्टेबल गिरफ्तार
डीआरएम नीरज कुमार ने बताया कि, सुबह करीब 6 बजे हमें पता चला कि एक एस्कॉर्टिंग ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर चार लोगों की हत्या कर दी है। हमारे रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए। परिवारों को बुलाया गया है। मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, पुलिस की मानें तो सुबह करीब साढ़े पांच बजे ट्रेन संख्या 12956 जयपुर एक्सप्रेस में गोली चलने की सूचना मिली। पता चला कि आरपीएफ जवान चेतन ने एएसआई पर गोली चलाई है। अग्रिम सूचना के अनुसार एएसआई के अलावा 3 नागरिकों की भी मौत हो गई है। ट्रेन बोरिवली रेलवे स्टेशन पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी आरपीएफ जवान को हथियार समेत गिरफ्तार कर लिया गया है।

चलती ट्रेन में मार दी गोली
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से पालघर की दूरी करीब 100 किलोमीटर है। अधिकारी ने बताया कि चेतन कुमार चौधरी ने अपने एस्कॉर्ट ड्यूटी प्रभारी एएसआई टीका राम मीणा को चलती ट्रेन में गोली मार दी। उन्होंने बताया कि अपने सीनियर को गोली मारने के बाद कांस्टेबल एक अन्य बोगी में गया और उसने तीन यात्रियों को गोली मार दी। मीरा रोड में पुलिस ने राजकीय रेलवे पुलिस और आरपीएफ अधिकारियों की मदद से कांस्टेबल को पकड़ लिया।

See also  केंद्र ने उद्योगों को ऑक्सीजन की आपूर्ति पर लगाई रोक, अब सिर्फ अस्पतालों को होगी सप्लाई