वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद का मामला आजकल सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं इस मामले पर सीएम योगी का बयान सामने आया है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगर इसे (ज्ञानवापी) मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा। योगी ने कहा कि मस्जिद के अंदर त्रिशूल क्या कर रहा था। मुझे लगता है कि भगवान ने जिसको दृष्टि दी है वो देखे ना त्रिशूल मस्जिद के अंदर क्या कर रहा है, हमने तो नहीं रखा है ना। ज्योर्तिलिंग है देव प्रतिमाएं हैं। दीवारें चिल्ला-चिल्लाकर क्या कह रही हैं।

बता दें कि अदालत में इसका सर्वे कराने को लेकर याचिका दायर की हुई है, जिसपर 3 अगस्त को हाईकोर्ट अपना निर्णय देगी। इस बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस केस को लेकर बड़ा बयान दिया है। योगी आदित्यनाथ का कहना है कि अगर इसे (ज्ञानवापी) मस्जिद कहेंगे तो विवाद होगा।

See also  Delhi Flood: धीरे-धीरे शांत हो रहा यमुना का विकराल रूप, खुला मेट्रो स्टेशन का दरवाजा

सीएम योगी ने कहा कि मुझे लगता है कि ये प्रस्ताव मुस्लिम समाज की तरफ से आना चाहिए कि ऐतिहासिक गलती हुई है और उस गलती के लिए हम चाहते हैं समाधान हो। दरअसल, मुख्यमंत्री योगी एएनआई के पॉडकास्ट में अपनी बात रख रहे थे। इस दौरान ज्ञानवापी को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बड़ा बयान दिया।

इस दौरान एक और अन्य सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश संविधान से चलेगा, मत और मजहब से नहीं। देखिए मैं ईश्वर का भक्त हूं, लेकिन किसी पाखंड में विश्वास नहीं करता हूं। आपका मत, आपका मजहब, अपने तरीके से होगा, अपने घर में होगा। अपनी मस्जिद, अपने इबादतगाह तक होगा। सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए नहीं और इसको आप जो है किसी भी अन्य तरीके से दूसरे पर थोप नहीं सकते। नेशन फर्स्ट। अगर देश में किसी को रहना है तो राष्ट्र को सर्वोपरि मानना है, अपने मत और मजहब को नहीं।

See also  Chhath Special Train: दुर्ग-पटना के बीच दौड़ेगी 'छठ पूजा स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन', छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को मिलेगी सुविधा