रायपुर। Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर में ऑनलाइन महादेव एप के खिलाफ रायपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। उड़ीसा समेत छत्तीसगढ़ में ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए सटोरिए और खाते किराए पर लेने वाले 15 आरोपित गिरफ्तार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में 5 पासबुक, 12 चेकबुक समेत 12 ATM जब्त किए गए हैं। वहीं बैंक खातों में करोड़ों रुपए मिले हैं। साइबर सेल और खमतराई थाना पुलिस ने मिलकर कार्रवाई की है।

आरोपी व्यक्तियों की बिना जानकारी के उनके व्यक्तिगत दस्तावेज और नाम का उपयोग कर बैंको में खाता खुलवाते थे। जिसके बाद आरोपी बैंक खातों में अवैध तरीके से करोड़ों रुपयों का लेनदेन करते थे। इन ट्रांजेक्शंस से आरोपियों को कमीशन मिलता था।

बैंक खातों में महादेव ऑनलाईन सट्टा एप के रुपयों के लेनदेन की बात कही जा रही है। इस मामले में तीन अलग-अलग थानों में दर्ज प्रकरणों के आधार पर 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें-गुढ़ियारी थाना से 5, खमतराई थाना से 8 और तेलीबांधा थाना से 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

See also  त्योहारों में गाड़ियों में भीड़ को लेकर रेलवे ने जारी की एडवाइजरी : कीमती सामान खुद संभालें, अनजान लोगों से ज्यादा बात न करें

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रा