कोरबा । राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में कोरबा जिले के शिवांगी सोनी ने अपनी प्रतिभा के दम पर अंडर 9 कैटेगरी में द्वितीय स्थान पाकर कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। उनके इस सफलता के लिए खेलों के प्रति रूझान रखने वालों में खुशी की लहर है। वहीं दूसरी ओर आंशिक पटेल को भी अंडर 7 कैटेगरी में द्वितीय स्थान मिलने से भी काफी उत्साह का माहौल है। छत्तीसगढ़ राज्य शतरंज संघ द्वार छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता 21 अगस्त से 24 अगस्त तक अग्रसेन भवन सेक्टर 6 भिलाई में आयोजित की गई थी जिसमे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले ने भागीदारिता की जिसमे प्रत्येक आयु वर्ग से कुल 200 बच्चों ने शह और मात के इस खेल में अपना जोर आजमाया ।

जिसमे कोरबा जिले के 16 चयनित बच्चों ने भी अपनी प्रतिभागिता निभाई व कोरबा जिले के शिवांगी सोनी ने अंडर 9 कैटेगरी में द्वितीय स्थान व आंशिक पटेल ने अंडर 7 कैटेगरी में द्वितीय स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया है I शिवांगी सोनी व आंशिक पटेल अब नवंबर माह में झारखंड में आयोजित राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करेगी इन बच्चों पर कोरबा जिले को गर्व है व राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाओं के साथ बहुत बहुत बधाई ।

See also  FIFA World Cup: भारतीय फुटबॉल टीम की जल्द हो सकती है फीफा में एंट्री, पीएम मोदी ने कहा- मुझे अपने देश के युवाओं पर पूरा भरोसा है....