बोलांगरी (ओडिशा)। 10 people died due to lightning in Odisha : ओडिशा के छह जिलों में आकाशीय बिजली गिरने की घटना से छह लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हो गए। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में तेज बारिश हो रही है। इसके अलावा ओडिशा, पश्चिम बंगला सहित कई राज्यों में बारिश जारी है।

10 people died due to lightning in Odisha : ओडिशा में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने कहा कि शनिवार (2 सितंबर) को ओडिशा के छह जिलों में बिजली गिरने से कम से कम दस लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन घायल हो गए। हिमाचल में खराब मौसम का सबसे अधिक असर दिखा जहां कई लोगों की मौत हो गई, तो वहीं भूस्खलन के कारण कई घर ढह गए।

10 people died due to lightning in Odisha : राज्य में आपदा प्रबंधन से जुड़े विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) ने हादसे के बारे में जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बिजली गिरने के कारण खोरधा में चार लोगों की दर्दनाक मौत हुई है। बोलांगरी में दो, अंगुल जिले में एक, बौध में एक, जगतसिंहपुर में एक और ढेंकनाल में एक शख्स की जान चली गई। एसआरसी के अनुसार जो लोग घायल हुए है। वो खोरधा जिले के रहने वाले हैं।

See also  Weather Update : अप्रैल में दिखेगा गर्मी का तांडव, छत्तीसगढ़ समेत इन राज्यों पर हो सकता है सबसे बुरा असर

आगामी दिनों में भी भारी बारिश का अलर्ट

10 people died due to lightning in Odisha : भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार राज्य में अभी भी कुछ दिनों तक मौसम खराब रहने की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में राज्य के कई हिस्सों में इसी तरह की स्थिति की भविष्यवाणी की है। कहा गया है कि साइक्लोन सर्कुलेशन ने मानसून को सक्रिय कर दिया है, जिससे पूरे राज्य में भारी बारिश हुई है।