रायपुर। लोक सेवा आयोग (PSC) में हुई भर्ती में कथित घोटाले का मामला परवान चढ़ता जा रहा है। इसी दौरान यह भी उजागर हुआ कि PSC में भर्ती के बाद इससे संबंधित समस्त दस्तावेज को जल्द से जल्द नष्ट करने के लिए PSC द्वारा टेंडर निकाला जाता है। चूंकि घोटाले का आरोप लगा है और मामला हाई कोर्ट में चल रहा है, इसलिए अभ्यर्थियों द्वारा दस्तावेज विनष्टीकरण का विरोध किया गया। इस बीच कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव ने भी CM के समक्ष यह मांग रखी कि PSC के भर्ती से जुड़े प्रश्नपत्र और अन्य दस्तावेज इतने कम समय में नष्ट न किये जाएं।

इस मुद्दे को संज्ञान में लेते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहल की और उनके ही निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पीएससी को प्रस्ताव भेजा है। इसके मुताबिक दस्तावेज़ विनिष्टीकरण की अवधि को दो साल किए जाने का प्रस्ताव दिया गया है। राज्य बनने के पूर्व से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव का प्रस्ताव शासन ने दिया है।

See also  रायगढ़, जांजगीर कोरबा, मुंगेली, सरगुजा और कांकेर नए हाटस्पाट, 24 घंटे में 15084 नए मरीज 215 की मौत