रायपुर। पहले धरसींवा के कार्यकर्ताओं ने पैराशूट प्रत्याशी का विरोध किया और अब आरंग में भी पैराशूट प्रत्याशी का विरोध होने लगा है। आरंग के भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में बीजेपी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर के लिए रवाना हुए।

बीजेपी कार्यकर्ता अपने हाथों में तख्ती लेकर नारेबाजी करते हुए आरंग के हाई स्कूल मैदान से कॉलेज चौक तक पैदल मार्च कर पैराशूट प्रत्याशी का विरोध करते हुए नजर आए।

दरअसल विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संभावित प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखी जा रही है। बीजेपी की दूसरी सूची में संभावित नाम आरंग से गुरु खुशवंत साहेब को और धरसींवा से अनुज शर्मा को टिकट देने की चर्चा है।

विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान जल्द ही होने वाला है। भाजपा पहली सूची जारी करने के बाद से कार्यकर्ताओ्ं का विरोध झेल रही है। एक तो 15 पांच साल सत्ता से बाहर रहने का टेंशन उपर से स नामों को लेकर घमासान मचने के बाद डैमेज कंट्रोल में जुट गई है।

See also  बस्तर विधानसभा सीट पर रोचक हुआ मुकाबला, कांग्रेस के लखेश्वर बघेल के हमनाम को हमर राज पार्टी ने बनाया प्रत्याशी तो भाजपा ने बघेल के साढ़ू को उतारा मैदान में

भाजपा की पहली सूची जारी होने के बाद प्रत्याशी चयन को लेकर जो विरोध हुआ था । ठीक उसी प्रकार कुछ दिन पहले भाजपा की दूसरी संभावित सूची जारी होने के बाद एक बार फिर विरोध शुरू हो गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर