रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय नेताओं का प्रदेश दौरा जारी है। इसी कड़ी में कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक बार फिर छत्तीसगढ़ आ रही हैं। वे 6 अक्टूबर को प्रदेश आएंगी। प्रियंका गांधी कांकेर के गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय और पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और तमाम कांग्रेस के दिग्गज शामिल होंगे।

See also  Raipur News : कांग्रेस पार्षद पर धोखाधड़ी का आरोप, दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज