छत्‍तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और योगी

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सत्ता पर काबिज होने के लिए भाजपा पुरजोर कोशिशों में जुटी हुई है। आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा।चार महीने में पांचवीं बार छत्‍तीसगढ़ आएंगे पीएम मोदी, अमित शाह और योगी भी चुनाव मैदान में उतरेंगे।

आने वाले दिनों में प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्री और स्टार प्रचारकों का जमावड़ा होगा। भाजपा ने प्रदेश के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है।

पहले चरण के सात नवंबर को होने वाले मतदान से पहले प्रधानमंत्री राजनांदगांव या फिर बस्तर में सभा ले सकते हैं। हालांकि अभी तक उनका शेड्यूल निर्धारित नहीं हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी पिछले तीन महीने में छत्तीसगढ़ में चार बार आए।

हालांकि पिछले के हर दौरे का मकसद राजनीतिक रहा है, मगर उन्होंने इस बीच प्रदेश की जनता के लिए करोड़ों के कार्यों की शुरुआत भी की। अब प्रदेश में सात नंवबर को होने जा रहे पहले चरण के मतदान के लिए प्रधानमंत्री यहां दो चुनावी सभा ले सकते हैं।

See also  जम्मू-कश्मीर: सड़क दुर्घटना में महबूबा मुफ्ती बाल-बाल बचीं

उनकी सभा राजनांदगांव व बस्तर में प्रस्तावित है। प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि हमने स्टार प्रचारकों की सभा के लिए प्रस्ताव भेजा है। कई नेताओं ने सभा ले भी ली है। पिछले हर दौरे में पीएम मोदी ने प्रदेश में हर बार लोगों को यह भरोसा दिलाया कि मोदी है तो मुमकिन है, मोदी है तो काम की गारंटी और मोदी है तो विकास है। तीन महीने के भीतर उन्होंने प्रदेश में 40 हजार 950 करोड़ के विकास कार्यों की शुरुआत की है।

प्रधानमंत्री ने तीन अक्टूबर को बस्तर के जगदलपुर में सभा की थी। बस्तर में प्रधानमंत्री ने 27,000 करोड़ की विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद पहले 30 सितंबर को बिलासपुर और 14 सितंबर को मोदी ने प्रदेश के रायगढ़ में 6,350 करोड़ रुपये की रेल परियोजनाओं का शिलान्यास किया था।

साथ ही नौ जिलों में क्रिटिकल केयर ब्लाक की आधारशिला भी रखी थी। इसके पहले रायपुर सात जुलाई को रायपुर में 7,600 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण व शुरुआत की थी।भाजपा के स्टार प्रचारक और असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 26 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ प्रवास पर रहेंगे।

See also  Pawan Khera : 20 मार्च तक टली पवन खेड़ा की याचिका पर सुनवाई, PM पर विवादित बयान देने का आरोप

सरमा इस दिन प्रदेश में महासमुंद, बिलासपुर और खैरागढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और नामांकन रैलियों में शिरकत करेंगे। वह 26 अक्टूबर को विशेष विमान से सुबह 10.20 बजे रायपुर पहुंचेंगे और फिर हेलिकाप्टर से 11 बजे महासमुंद जाएंगे।

महासमुंद में सरमा पहले जनसभा को संबोधित करेंगे और फिर जिले की चारों विधानसभा के भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन दाखिले के लिए आहूत रैली में हिस्सा लेंगे। दोपहर 12.30 बजे सरमा महासमुंद से बिलासपुर के लिए रवाना होंगे। बिलासपुर में आहूत जनसभा को संबोधित करने के बाद सरमा वहां भाजपा प्रत्याशियों की नामांकन रैली में भाग लेंगे।

यहां से प्रस्थान करके सरमा अपराह्न 3.20 बजे खैरागढ़ पहुंचेंगे जहां वह भाजपा द्वारा आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे खैरागढ़ से रवाना होकर सरमा राजधानी पहुंचेंगे और शाम छह बजे नई दिल्ली होते हुए असम के लिए प्रस्थान करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  Arvind Kejriwal Excise Policy Case: अरविंद केजरीवाल की जीत भी और झटका भी… AAP नेताओं पर अवमानना कार्रवाई, जस्टिस स्वर्णकांता शर्मा ने कही ये बात