कई विधानसभा क्षेत्रों में करेंगे प्रचार,रोड शो

रायपुर। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे हैं। वो 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के कई विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 29 अक्टूबर को भगवंत कोटा से पार्टी के प्रत्याशी पंकज जेम्स, कवर्धा से प्रत्याशी राजा खड्गराज सिंह और रायपुर के सभी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे।

जबकि 30 अक्टूबर को भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही जाएंगे। यहां वो भानूप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी और प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और गुंडरदेही के प्रत्याशी जशवंत सिन्हा के समर्थन में प्रचार करेंगे। आम आदमी ने एक बयान जारी करते हुए ये सूचना दी है। 29 अक्टूबर को भगवंत मान सुबह 11 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे।

जहां वो कोटा और कवर्धा में रोड शो करेंगे और फिर इसके बाद वो वहां से रायपुर आएंगे। रायपुर में रोड शो करने के बाद रात को रायपुर में ही रुकेंगे। 30 अक्टूबर को वो रायपुर से भानुप्रतापपुर और गुंडरदेही जाएंगे जहां वो रोड शो करेंगे।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा की आज से शुरूआत... शहीदों को दी जा रही है श्रद्धांजलि

आप द्वारा जारी बयान के मुताबिक भगवंत मान के दौरे का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने जो विकास के काम किए हैं, उससे छत्तीसगढ़ समेत पूरे देश में भगवंत मान साहब की लोकप्रियता बढ़ी है।

यही वजह है, छत्तीसगढ़ में भी उनके चुनावी कार्यक्रम कराने को लेकर प्रत्याशी और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में भगवंत मान साहब के कार्यक्रम कराने का आमंत्रण आ रहा है।

जिसे पार्टी की छत्तीसगढ़ की इकाई ने केंद्रीय नेतृत्व को भेज दिया है। हमारा प्रयास है, प्रदेश कब अलग-अलग क्षेत्रों में भगवंत मान की अधिक से अधिक सभाएं हों। आम आदमी पार्टी ने ये भी बताया कि भगवंत मान का ये चुनावी कार्यक्रम सफल हो, इसके लिए अभी से तैयारी शुरू हो चुकी है। पार्टी के चुनाव प्रचार समिति भगवंत मान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी।

See also  सरकारी बैंकों की देशव्यापी हड़ताल : फाइव डे वर्किंग की मांग, कामकाज रहा ठप्प

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू