रायपुर। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ 4 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे है। वे कवर्धा में भाजपा प्रत्याशी विजय शर्मा के पक्ष में शंखनाद करेंगे। इसके अलावा भिलाई में प्रेम प्रकाश पांडे के समर्थन में रोड शो में शामिल होंगे। सीएम योगी के दौरा के लिए पूरी तरह से तैयारियां की जा रही है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर घमासान जारी है। लगातार केंद्रीय मंत्रियों और कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का प्रदेश में चुनावी दौरा जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रहे है। जानकारी के अनुसार, वे 4 नवंबर को कवर्धा और भिलाई में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  TRP Impact : आखिर कैसे हो गई गुणवत्ताहीन पेपर की खरीदी, जिन्होंने की थी खरीदी वे अधिकारी ही करेंगे जांच