रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार ने केवल घोटाले किए हैं। छत्तीसगढ़ में गरीबों को प्रलोभन देकर धर्मांतरण किया जा रहा हैं। प्रलोभन देकर धर्मांतरण करना ठीक नहीं है। यह बात उत्तराखंड सरकार में मंत्री सतपाल महाराज ने कही।

भाजपा के एकात्म परिसर में पत्रकारों से चर्चा में सतपाल महाराज ने कहा कि यहां की जो संस्कृति है, वो 10 हजार साल पुरानी संस्कृति है। ये प्रदेश की मान्यता है कि ये सत्यता का पालना रहा है। आज के दिन उत्तराखंड, झारखंड और छत्तीसगढ़ बने थे। यह राज्य आगे बढ़े, ये कामना मैं करता हूं। अटल बिहारी बाजपेई ने राज्य को आगे बढ़ाया। उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ के अच्छे संबंध रहे हैं। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ को हम रामायण सर्किट रूप आगे बढ़ाएंगे।

उत्तराखंड के पहाड़ों पर जब रेल चढ़ती है तो एक इंजन आगे और एक इंजन पीछे लगता है, तब रेल अपने गंतव्य तक पहुँचती है। इसी प्रकार केंद्र में भाजपा सरकार है, यहाँ पर भी भाजपा सरकार बनेगी, तो विकास के लिए जो भी फण्डिंग की आवश्यकता होगी, वह पूरी होगी और छत्तीसगढ़ का तेजी से विकास होगा। भाजपा की पूर्ववर्ती राज्य सरकार के 15 वर्षों की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए सतपाल महाराज ने कहा कि छत्तीसगढ़ को भाजपा ने बनाया है, भाजपा ही इसे सँवारेगी।

See also  Breaking News: एयर कंडीश्नर फटने से लगी आग, महिला समेत दो की मौके पर मौत

सतपाल महाराज ने आगे कहा कि डबल इंजन की सरकार बनाइए। यहां पर भी भाजपा सरकार बनेगी तो तेजी से सरकार काम करेगी। लोग कल्पना नहीं करते थे. उत्तराखंड जैसे जगह में ट्रेन चलेगी। 2028 के बाद जब रेल बनकर तैयार होगी तो आप भी यात्रा करें।

उन्होंने आगे कहा कि मोदी जी ने लीडरशिप को आगे किया है, जिससे पूरे देश में भारत ने लोहा मनवाया है। वेक्सिन भी बनी और उन देशों दी गई, जो अफोर्ड नहीं कर सके हैं।

उत्तराखंड के मंत्री ने कहा कि यहां की कांग्रेस सरकार ने घोटाला किया है। शराब, कोयला, आवास योजना, रेत माफिया का साथ मिला है। ट्रांसफर-पोस्टिंग में बढ़ावा मिला है। छत्तीसगढ़ में जल घर नल योजना में घोटाला है। भाजपा का यह डेढ़ दशक तक शासन रहा है. 26 लाख लोगों को गैस क्लेशन दिए गए, लाखों किलोमीटर तक रोड बनी, फसल योजना 14 लाख 47 हजार लोगो को लाभ मिला, मोदी सरकार ने आईटी को आगे बढ़ाया. प्रदेश के अंदर केंद्र की सरकार लाइए, ताकि केंद्र की योजनाओं का लाभ भी मिले।

See also  छत्तीसगढ़ में भरे जाएंगे शिक्षकों के 14 हजार 580 पद, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, जानें कब होगी भर्ती

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू