आदिवासी यानी देश के पहले और असली मालिक

जगदलपुर। BJP के लोग आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहते हैं, यानी वे लोग जो जंगल में रहते हैं। वनवासी शब्द आदिवासियों का अपमान है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।राहुल गांधी ने लालबाग मैदान में आमसभा को संबोधित किया।

जनसभा में राहुल ने कहा कि आदिवासी एक क्रांतिकारी शब्द है। आदिवासी का मतलब है- इस देश के पहले और असली मालिक, यानी इस देश के जल, जंगल, जमीन के मालिक।

आदिवासियों के लिए कांग्रेस ट्राइबल बिल, PESA कानून और ‘भूमि अधिग्रहण कानून’ लेकर आई। उसमें साफ लिखा था कि जब तक आदिवासियों के गांव की ग्राम सभा इजाजत नहीं देगी, तब तक कोई भी आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकता है।

हमने ये वादा किया था और इस वादे को पूरा किया। नरेंद्र मोदी जी के मित्र अडानी का छत्तीसगढ़ में माइनिंग का प्रोजेक्ट था, लेकिन हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने कहा- हमें ये प्रोजेक्ट यहां नहीं चाहिए। कांग्रेस ने आपकी आवाज का आदर किया और अडानी का प्रोजेक्ट कैंसिल करके दिखा दिया। छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन आपकी है और इसका हक आपको मिलना चाहिए।

See also  मेधा पाटकर और उनके एनजीओ के 11 सदस्यों पर करोड़ों की राशि का दुरूपयोग करने का आरोप

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू