रायपुर। देश के कई हिस्सों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी खतरनाक हो चला है। दिल्ली-एनसीआर में लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखकर राज्य सरकार ने ग्रैप-4 लागू करने का फैसला किया है।

दिल्ली में नवंबर की शुरुआत से ही वायु प्रदूषण का स्तर खतरे की निशान को पार कर गया है। सरकार प्रदूषण को कम करने के कई कदम उठा रही है, मगर कोई परिणाम नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि दिल्ली के सभी शहरों में फिलहाल एक्यूआई 300 के पार है। 6 नवंबर की सुबह आठ बजे के डेटा के मुताबिक, आनंद विहार का वायु प्रदूषण स्तर 922 दर्ज किया गया है।

दिल्ली-एनसीआर का बुरा हाल

वहीं, शाहदरा में 586, जहांगीरपुरी में 543, आरके पुरम में 408, ओखला में 400, गाजियाबाद में 533, मुंडका में 633 AQI स्तर दर्ज किया गया है। इसके साथ ही, नोएडा 125 में 313, फरीदाबाद में 335, ग्रेटर नोएडा में 447 और गुरुग्राम में 308 एक्यूआई दर्ज किया गया।

See also  जय बद्री विशाल: 25 क्विंटल फूलों से महका बैकुंठ धाम, आज सुबह खुले बद्रीनाथ के कपाट; सीएम धामी भी हुए दर्शन में शामिल

ग्रैप का चौथा चरण

  • दिल्ली के हालात सुधारने के लिए राज्य सरकार ने ग्रैप-4 लागू कर दिया है, जिसके तहत वायु प्रदूषण को कम करने के लिए कई कदम उठाए जाते हैं। इसमें की चीजों पर पाबंदी लगा दी जाती है।
  • दिल्ली के बाहर से आने वाले सभी ट्रकों को प्रवेश पर पाबंदी रहेगी। हालांकि, जरूरी सामान लाने वाले सीएनजी और इलेक्ट्रिक ट्रकों पर को आवागमन की अनुमति रहेगी।
  • एनसीटी दिल्ली व एनसीआर में डीजल चलित चार पहिया वाहनों पर रोक रहेगी, लेकिन आपातकालीन वाहनों को छूट दी गई है।
  • एनसीआर में उद्योगों पर पाबंदी लगा दी गई है, जहां पीएनजी ईंधन की सुविधा नहीं है। हालांकि, दूध व डेयरी उत्पादों और मेडिकल उपकरणों से जुड़े उद्योगों को छूट दी जाएगी।
  • निर्माण व विध्वंस गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है और फ्लाईओवर, राजमार्ग, पुल व पाइपलाइन समेत अन्य गतिविधियों पर भी रोक रहेगी।
  • एनसीआर राज्य सरकारें सार्वजनिक, निगम और निजी दफ्तरों में 50 फीसदी क्षमता के साथ वर्क फ्रॉम होम की छूट दे सकती है।
  • राज्य सरकारें स्कूल व कॉलेज को बंद करने के साथ गैर-आपातकालीन गतिविधियों को बंद कर सकती है।
See also  छात्र ने टाई से बनाया फंदा और कर ली खुदकुशी…

पढ़ें अपने शहर का हाल

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक 6 अक्टूबर सुबह 9 बजे मुंबई का AQI 216, कोलकाता के शहर का AQI 163, रायपुर के शहर का AQI 123, लखनऊ का AQI 238 और जयपुर में AQI 250 दर्ज किया गया है।

सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने 5 अक्टूबर शाम 4 बजे का डेटा जारी करते हुए देश के कई प्रमुख शहरों का एक्यूआई डेटा जारी किया है। उस डेटा रिपोर्ट के मुताबिक निम्नलिखित शहरों का वायु प्रदूषण स्तर इस प्रकार है:

जानें शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)

दिल्ली 398
मुंबई 198
अहमदाबाद 165
बेंगलुरु 43
चेन्नई 33
कोलकाता 133
पटना 238
लखनऊ 274
नोएडा 414
भोपाल 261
रायपुर 114
ग्रेटर नोएडा 410

चेन्नई और बेंगलुरु में बेहद साफ वातावरण

सीपीसीबी की जारी रिपोर्ट के मुताबिक, देश के कई शहरों में हवा जहरीली होती जा रही है, तो वहीं कुछ शहरों की हवा की गुणवत्ता काफी बेहतरीन है। इन शहरों में बेंगलुरु, चेन्नई, चित्तूर, कोच्चि, मेंगलुरु और तिरुवनंतरपुरम शामिल हैं। इनमें से किसी भी शहर का AQI 50 के पैरामीटर के पार नहीं है।

See also  आईटी छापामारी : कांग्रेस के आरोपों पर डॉ. रमन सिंह का पलटवार, कहा-ऐसी छटपटाहट क्यों, अधिकारियों के यहां छापे से सरकार कैसे खतरे में

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर