रायपुर। CG Weather Update: छत्‍तीसगढ़ में उत्तरी ठंडी और शुष्क हवाओं के प्रभाव से अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक गिरावट होने के आसार हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार रविवार से ही प्रदेश में उत्तर की ओर से सर्द हवाओं का आगमन शुरू हो गया है। शहर के आउटर में सुबह का कोहरे का असर दिखने लगा है।

CG Weather Update: सोमवार को राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री दर्ज किया गया। इसके असर से उत्तरी छत्तीसगढ़ के ज्यादातर हिस्सों में सुबह के समय काेहरा छाए रहने के आसार हैं। वहीं, मध्य छत्तीसगढ़ भी सर्द हवाओं की वजह से कोहरा व तापमान गिरने की संभावना है।

CG Weather Update: मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 33.0 डिग्री सेल्सियस तिल्दा में, जबकि न्यूनतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस कोरिया में दर्ज किया गया। इसके अलावा राजधानी सहित प्रदेशभर के कई स्थानों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य छह डिग्री तक अधिक रहा।

See also  छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट पेश करने की तारीख में बदलाव किया गया, 1 लाख करोड़ से ज्यादा का होगा इस बार का बजट