मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण के चुनाव के लिए 20 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान होगा। वहीं दूसरे चरण के लिए मतदान की तिथि 17 नवंबर को निर्धारित की गई है। दोनों चरण के मतदान के बाद 3 दिसंबर को सभी विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो जाएंगे। चुनाव प्रचार पर विराम लगने से पहले 5 नवंबर को प्रत्याशियों ने अपने लिए जमकर प्रचार-प्रसार किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी रेणुका सिंह ने बड़ा बयान दिया है जो सिसासी गलियारों में बवाल मचा सकता है। बता दें कि रेणुका सिंह को भाजपा ने भरतपुर सोनहत सीट से चुनावी मैदान में उतारा है।

दरअसल कल रेणुका सिंह ने चुनाव प्रचार के दौरान जनकपुर में नुक्कड़ सभाएं की। इस दौरान उन्होंने जनता के बीच वादा करते हुए कहा कि जनकपुर तक रेल लाइन लेकर नहीं आई तो राजनीति छोड़ दूंगी। बता दें कि जनकपुर की जनता लंबे समय से रेल लाइन की मांग कर रहे हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन के सुस्त रवैये और कुछ रेलवे की ओर से लेटलतीफी के चलते ये मांग पूरी नहीं हो पाई है।

See also  कथित डायरी मामला: शिक्षा मंत्री ने की सीएम भूपेश बघेल से उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग

गौरतलब है कि इससे पहले भी रेणुका सिंह राजनीति छोड़ने का ऐलान कर चुकीं हैं। उन्होंने 2008 में जनता से वादा करते हुए कहा था कि सूरजपुर जिला नहीं बना तो राजनीति छोड़ दूंगी। आखिरकार तत्कालीन सरकार ने सूरजपुर को जिला बनाया और रेणुका सिंह की लाज बच गई। अब देखने वाली बात होगी कि क्या रेणुका सिंह इस बार जनता से किया वादा पूरा करेंगी या राजनीति से संन्यास लेना पड़ सकता है।