न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

बेंगलुरु। भारत की मेजबानी में खेले जा रहे वनडे वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड ने गुरुवार (9 नवंबर) को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को 5 विकेट से रौंद दिया है। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है।

मैच में श्रीलंकाई टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 172 रनों का टारगेट सेट किया था. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने 5 विकेट गंवाकर 23.2 ओवरों में ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

टीम के लिए डेवॉन कॉन्वे ने 45, डेरेल मिचेल ने 43 और रचिन रवींद्र ने 42 रनों की पारी खेली. श्रीलंका के लिए एंजेलो मैथ्यूज ने 2 विकेट झटके। न्यूजीलैंड की जीत से पाकिस्तान और अफगानिस्तान की लंका लग गई है। यानी इन दोनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए अब तक तीन टीमें भारत, साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया पहले ही तय हो चुकी हैं। जबकि चौथी टीम के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी दावेदारी बेहद मजबूत कर ली है। अब यदि पाकिस्तान को सेमीफाइनल में एंट्री करनी है, तो अपने आखिरी मुकाबले में इंग्लैंड को 287 रनों के बड़े मार्जिन से हराना होगा।

See also  IND v/s NZ T20 सीरीज़ का आगाज़, भारतीय टीम ने टॉस जीतकर लिया पहले गेंदबाज़ी का फैसला

अफगानिस्तान लगभग बाहर हुई
हालांकि उसके लिए यह करपाना बेहद मुश्किल होगा. जबकि अफगानिस्तान को भी अपने आखिरी मैच में साउथ अफ्रीका को काफी बड़े अंतर से हराना होगा. मगर अफगानिस्तान को तो बाहर ही समझना चाहिए, क्योंकि उसके लिए भी यह नामुमकिन ही होगा. ऐसे में न्यूजीलैंड की दावेदारी काफी ज्यादा मजबूत है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू