रायपुर। BJP सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ की जनता को तय करना है- उन्हें सट्टे वाली सरकार चाहिए या फिर विकास वाली।

भाजपा नेता और सांसद तिवारी ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार सत्ता में आकर सट्टा का खेल खेल रही है, जो जग जाहिर हो चुका है। ये सट्टा भी खेल रहे हैं, सनातन धर्म को नष्ट करने की योजना भी बना रहे हैं और यही लोग हमास जैसे आतंकी संगठन का समर्थन भी कर रहे हैं।

मुझे विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता अब यह सब नहीं चलने देगी। तिवारी ने कहा कि, अगर गरीब किसानों के एकाउंट में 6000 रुपये डालना अगर राजनीति है तो बहुत अच्छी है।

कांग्रेस की सरकार ने भगवान राम को 500 साल का वनवास दिया है, राम को काल्पनिक कहा, आज जब राम जी का मंदिर बन रहा है तो कह रहे हैं हमको बुला नहीं रहे हैं।

See also  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने दीक्षांत परेड की ली सलामी,197 नव आरक्षकों ने देश की रक्षा और सुरक्षा की ली शपथ

तिवारी ने कहा कि, हम धर्म और किसानों को लेकर राजनीति नहीं करते। प्रदेश की जनता को अपनी गलती का एहसास होता है और छत्तीसगढ़ की जनता इसका एहसास कर रही है, अब वो इसे ठीक कर देगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू