सक्ती। जोगी कांग्रेस की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। ठीक मतदान के एक दिन पहले जेसीसीजे प्रत्याशी राज कुमार पटेल ने जोगी कांग्रेस से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। जिससे सक्ती विधानसभा में जेसीसीजे पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

बताया जा रहा कि वे पार्टी से सहयोग नहीं मिलने से नाराज चल रहे थे। छत्तीसगढ़ की राजनीति में यह अपने तरह की पहली घटना है, जो सारे चुनावी अनुमानों को ध्वस्त करते हुए एक नया इतिहास रच दिया है।

जेसीसीजे ने सक्ती विधानसभा से राज कुमार पटेल को प्रत्याशी बनाया था। बताया जा रहा कि उन्होंने चुनाव लड़ने के लिए जेसीसीजे के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी से सहयोग मांगा था पर सहयोग नहीं मिलने पर उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया?

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 

See also  खैरागढ़ उप चुनाव: केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल का दो दिनी डेरा, लोधी वोट बैंक पर बीजेपी की नजर, सिंधिया और शिवराज भी करेंगे प्रचार