कोलकाता। ईडन गार्डन में खेले जा रहे दूसरे सेमी फइनल में आज दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 212 रन बनाए हैं। सबसे ज्यादा 101 रन डेविड मिलर ने बनाए। क्लासेन ने 47 रन की पारी खेली। कोइत्जे ने 19 रन बनाए। मार्करम और रबाडा ने 10-10 रन का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिए। जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो-दो विकेट लिए। अब फाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को 213 रन की जरूरत है।

दक्षिण अफ्रीका को पहला झटका
दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में झटका लगा। मिचेल स्टार्क ने कप्तान तेम्बा बावुमा को विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। बावुमा खाता भी नहीं खोल सके। एक ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर एक विकेट पर एक रन है। फिलहाल क्विंटन डिकॉक और रसी वान डर डुसेन क्रीज पर हैं।

See also  सेंसेक्स में 358 अंक की तेजी तो निफ्टी 105 अंक मजबूत, किसमें कितना रहा उछाल…

दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका
छठे ओवर में आठ के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका को दूसरा झटका लगा। क्विंटन डिकॉक को हेजलवुड कमिंस के हाथों कैच कराया। वह 14 गेंद में तीन रन बना सके। छह ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर दो विकेट पर आठ रन है। फिलहाल रसी वान डर डुसेन और एडेन मार्करम क्रीज पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका को तीसरा झटका
22 रन पर दक्षिण अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा है। एडेन मार्करम 20 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें डेविड वॉर्नर के हाथों कैच कराया।

डुसेन भी पवेलियन लौटे
रासी वन डर डुसेन 31 गेंद में छह रन बनाकर आउट हो चुके हैं। जोश हेजलवुड ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया। अब हेनरिच क्लासेन और डेविड मिलर क्रीज पर हैं। 12 ओवर के बाद दक्षिण अफ्रीका का स्कोर 24/4 है।

दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौटी
119 रन पर दक्षिण अफ्रीका की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। ट्रेविस हेड ने हेनरिच क्लासेन को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। क्लासेन ने 48 गेंद में 47 रन बनाए। हेड ने उन्हें बोल्ड किया।

See also  IPL Schedule 2023 में आया बड़ा बदलाव, जानें कब से हैं मैच

दक्षिण अफ्रीका के छह विकेट गिरे
119 रन पर दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट गंवा दिए हैं। मार्को यानसेन खाता खोले बिना आउट हो गए। ट्रेविस हेड ने पहली ही गेंद पर उन्हें विकेटों के सामने फंसाया। अब डेविड मिलर के साथ गेराल्ड कोइत्जी क्रीज पर हैं।

दक्षिण अफ्रीका का सातवां विकेट गिरा
गेराल्ड कोइत्जे 39 गेंद में 19 रन बनाकर आउट हो चुके हैं। पैट कमिंस ने उन्हें जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया।

दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा
191 रन पर दक्षिण अफ्रीका का आठवां विकेट गिरा है। केशव महाराज आठ गेंद में चार रन बनाकर आउट हो चुके हैं। मिचेल स्टार्क ने उन्हें स्टीव स्मिथ के हाथों कैच कराया।

दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा
203 रन पर दक्षिण अफ्रीका का नौवां विकेट गिरा है। डेविड मिलर 116 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। पैट कमिंस ने उन्हें ट्रेविस हेड के हाथों कैच कराया। अब कगिसो रबाडा और तबरेज शम्सी क्रीज पर हैं। ये दोनों अपनी टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे।

See also  जानें कौन हैं मेघना पंडित? जिन्हें मिली ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल्स के CEO की जिम्मेदारी

दक्षिण अफ्रीका 212 रन पर ऑल आउट
दक्षिण अफ्रीका 49.4 ओवर में 212 बनाकर ऑल आउट हो गया>

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू