Chhattisgarh Weather Update: बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं ने प्रदेश भर में ठिठुरन बढ़ा दी है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ दिनों में ठिठुरन और बढ़ने वाली है। कल सबसे ठंडे जिले की बात करें तो जांजगीर में न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी से आ रही ठंडी हवाओं के प्रभाव से रविवार तीन दिसंबर से ठंड और ज्यादा बढ़ने वाली है। इन दिनों अधिकतम तापमान में कमी और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी आ रही है।

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि बंगाल की खाड़ी ने निम्न स्तर पर ठंडी हवाएं आ रही है। जिसके कारण गुरुवार को प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की वर्षा भी हो सकती है। अधिकतम तापमान में अब बढ़ोतरी संभावित है और न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। इसी के साथ ही पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्के बादल भी छाए रह सकते है।

See also  संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ओड़िशा के खरियार रोड में आयोजित खड़ियाल महोत्सव में हुए शामिल

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर