Ind vs Aus T20: कल होने वाले टी20 मैच के लिए भारतीय और ऑस्ट्रेलिया की दोनों टीमें कल शाम को राजधानी रायपुर पहुंच गई हैं। आज दोपहर 12 बजे से ऑस्ट्रेलिया की टीम अभ्यास करने पहुंचेगी। वहीं भारतीय टीम शाम चार बजे अभ्यास के लिए जाएगी। जिसके बाद दोनों ही टीमें शुक्रवार को आमने-सामने होंगी। बता दें कि भारतीय टीम यहां जीतकर सीरीज पर कब्जा करने के इरादे से उतरेगी।

बता दें कि अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को देखने के लिए बुधवार को फ्लाइट के समय से चार घंटे पहले ही एयरपोर्ट पर खेल प्रेमियों और उनके प्रशंसकों की भीड़ उमड़ी थी। कल कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम के खिलाड़ी एक-एक करके बाहर निकले। इसके बाद सपोर्टिंग स्टाफ बाहर आया। इस दौरान लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

टीम इंडिया के बाद आस्ट्रेलिया की टीम बाहर निकली। भीड़ ने विदेशी खिलाड़ियों का भी ताली बजाकर छत्तीसगढ़ की धरा पर स्वागत किया। भारत के खिलाडि़यों के फैंस की दीवानगी भारत में ही नहीं, पूरे विश्व में देखने को मिलती है। रायपुर एयरपोर्ट पर में फैंस खिलाडि़यों का पोस्टर लेकर पहुंचे थे। यहां उनका स्वागत किया।

See also  BREAKING NEWS : पंचायत चुनाव का 'विकल्प' ढूंढने में जुटी सरकार, 'महापंचायत' के बहाने पंचायत प्रतिनिधियों से लिए जायेंगे सुझाव

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर