रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने ऑनलाइन सट्टा के अवैध कारोबार से जुड़े सोशल मीडिया एप टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, वेब, यूआरएल पर पूरी तरह से बैन लगाने की मांग की है।

सीएम भूपेश बघेल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर ऑनलाइन बेटिंग के अवैध कारोबार से जुड़े प्लेटफॉर्म, वेब, ए.पी.के., टेलीग्राम, इंस्टाग्राम, यू.आर.एल. इत्यादि पर पूर्णतया प्रतिबंध लगाये जाने की मांग की है. विगत समय में ऑनलाईन बेटिंग, गेमिंग के माध्यम से अवैध जुआ एवं सट्टा कारोबार का देशव्यापी विस्तार हुआ है तथा इसके संचालक एवं स्वामी विदेशों से उक्त अवैध कारोबार का संचालन करते आ रहे हैं।

See also  कलिंगा विश्वविद्यालय में यौन उत्पीड़न रोकथाम (POSH) अधिनियम, 2013 पर “प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रमाणन पाठ्यक्रम” सफलतापूर्वक संपन्न हुआ

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर