रायपुर। राजधानी से लगे अभनपुर में एक खेत के पास संदिग्ध परिस्थितियों में प्रेमी जोड़े की लाश मिली है। प्रेमी जोड़े की लाश पांच से छह दिन पुरानी बताई जा रही है।इस सनसनीखेज मामले के सामने आने से नगर में हड़कंप मचा हुआ है।

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मृतक युवक की उम्र 28 वर्ष बताई जा रही है। वहीं मृतका की उम्र 38 वर्ष है। मामले की जांच में पुलिस जुट गई है।

एडिशनल एसपी नीरज चंद्राकर ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली की खेत के पास एक अधेड़ महिला और एक युवक की लाश पड़ी हुई है। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मृतकों का शरीर नीला पड़ चुका था, मौके से डिस्पोजल व जहर की खाली शीशी व अन्य सामग्रियां मिली है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Chhattisgarh Voting 3rd Phase : अब तक 66.87 % हुआ मतदान, टॉप पर बना हुआ है रायगढ़