नारायणपुर। छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश में नक्सल घटना की खबर सामने आती है।

बता दें आज छत्तीसगढ़ के मनोनीत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज शाम 4 बजे छत्तीसगढ़ के रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में शपथ करेंगे। उससे पहले ही नक्सलियों ने नारायणपुर में आईईडी ब्लास्ट कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इस घटना में 1 जवान शहीद हो गया, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्रियों एवं राज्यों के वरिष्ठ भाजपा नेता, प्रतिष्ठित हस्तियां और बुद्धिजीवियों के समारोह में शामिल होने की संभावना है।

See also  CM बदलते ही BJP गुजरात में सियासी घमासान, नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण टला